मां के भावुक अल्फाज और छलक गये आंसू!

मोकामा (एसएनएबी)। शहीद रणवीर रंजन के प्रतिमा अनावरण समारोह को संबोधित करने आयीं रणवीर की मां के शब्दों से पूरा माहौल भावुक हो गया। शहीद की मां किरण राज के संबोधन के दौरान कई लोगों के आंसू छलक गए। किरण ने कहा कि सोनू मेरा बेटा था और रणवीर रंजन भारत मां का बेटा था। बेटा आज साथ नहीं है जिसका दु:ख जीवन भर रहेगा पर संतोष इस बात का है कि बेटा वतन के काम आया। शहीद की मां के इस सार्वजनिक उद्बोधन से पूरा सभास्थल गमगीन हो गया और कई लोगों की आंखों से आंसू छलक पड़े। शहीद की लेफ्टिनेंट कमांडर पत्नी कुमकुम उनियाल ने पूरे समारोह में अपने को अंदर छिपाकर रखा। कुमकुम उनियाल के लिए निश्चित तौर पर यह दु:खद विडंबना थी कि शादी के अगले साल ही उनके पति शहीद हो गए और शहादत के दूसरे साल उन्हें अपने शहीद पति के स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करना पड़ा।

(Rastiy sahara 27-12-12)

Mokama Online Team

Recent Posts

ज़ी न्यूज़ के साथ नई पारी शुरू करने जा रहे हैं मोकामा के लाल अखिलेश आनंद

ज़ी न्यूज़ के साथ नई पारी शुरू करने जा रहे हैं मोकामा के लाल अखिलेश…

2 months ago

किसानों के देश में कंप्यूटर की बात करने वाले राजीव गाँधी

किसानों के देश में कंप्यूटर की बात करने वाले राजीव गाँधी।(Rajiv Gandhi who talked about…

2 months ago

बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी श्री शुभम कुमार का हुआ ट्रांसफर, श्री चन्दन कुमार बने नए अनुमंडल पदाधिकारी

बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी श्री शुभम कुमार का ट्रांसफर, श्री चन्दन कुमार बने नए अनुमंडल…

3 months ago

बाढ़ अनुमंडल में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा, उप मुख्यमंत्री ने दिए गुणवत्ता और अनुपालन के सख्त निर्देश

बाढ़ अनुमंडल में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा, उप मुख्यमंत्री ने दिए गुणवत्ता और अनुपालन…

3 months ago

मोकामा रेलवे स्टेशन पर सेना के सम्मान में लहराएगा विशाल तिरंगा

मोकामा रेलवे स्टेशन पर सेना के सम्मान में लहराएगा विशाल तिरंगा।(A huge tricolor flag will…

3 months ago

भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: महिला पदाधिकारी और पति पर वीडियो में उठे सवाल

भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: महिला पदाधिकारी और पति पर वीडियो में उठे सवाल।(Serious allegations of…

3 months ago