कबाड़ से कलाकारी, फिर भी भुखमरी !

बिहार के मोकामा का रहने वाले अक्षय आजाद की अनोखी कला की यूं तो बड़े-बड़े लोगों ने प्रशंसा की है, लेकिन इसके जीवन में अब तक कोई ऐसा रहनुमा नहीं आया जो इसके लिए दो वक्त रोटी का जुगाड़ करवा दे।कबाड़ से अनोखी चीजें बनाने वाले अक्षय को बेकार की चीजों से तस्वीर बनाने में महारथ हासिल है। अब तक वे प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति, मुख्यमंत्री, कांग्रेस अध्यक्ष आदि कई लोगों की तस्वीरें विभिन्न वस्तुओं से बना चुके हैं।
अक्षय ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को चावल से बनी तस्वीर भेंट की। मुख्यमंत्री ने उसे मदद देने की बात भी कही, परंतु अब तक उसे कुछ नहीं मिला।अक्षय ने बताया कि वर्ष 2007 में पूर्व राष्ट्रपति अब्दुल कलाम को उसने चायपत्ती के दाने से बनी तस्वीर भेंट की थी। परंतु राष्ट्रपति द्वारा एक प्रशंसा पत्र से ज्यादा उसे कुछ प्राप्त नहीं हुआ। अक्षय बताता है कि उसने अब तक खजूर के फल से कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, साबुदाने से पूर्व राज्यपाल आर। एस. गवई, धनिया के दाने से लोक जनशक्ति पार्टी के अध्यक्ष रामविलास पासवान की तस्वीरें बना चुका है। उन्होंने बताया कि उसने कागज के टुकड़े से प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह की तस्वीर बनाई है, जिसे वह प्रधानमंत्री निवास जाकर भेंट करेगा।
अक्षय बड़े दुखी मन से कहते हैं कि उन्होंने अब तक जिनकी भी तस्वीरें बनाई हैं वे सभी गरीबों के उत्थान करने का दंभ अवश्य भरते हैं, परंतु मेरी बदहाली पर किसी ने ध्यान नहीं दिया।

Mokama Online Team

Recent Posts

ज़ी न्यूज़ के साथ नई पारी शुरू करने जा रहे हैं मोकामा के लाल अखिलेश आनंद

ज़ी न्यूज़ के साथ नई पारी शुरू करने जा रहे हैं मोकामा के लाल अखिलेश…

2 months ago

किसानों के देश में कंप्यूटर की बात करने वाले राजीव गाँधी

किसानों के देश में कंप्यूटर की बात करने वाले राजीव गाँधी।(Rajiv Gandhi who talked about…

2 months ago

बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी श्री शुभम कुमार का हुआ ट्रांसफर, श्री चन्दन कुमार बने नए अनुमंडल पदाधिकारी

बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी श्री शुभम कुमार का ट्रांसफर, श्री चन्दन कुमार बने नए अनुमंडल…

3 months ago

बाढ़ अनुमंडल में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा, उप मुख्यमंत्री ने दिए गुणवत्ता और अनुपालन के सख्त निर्देश

बाढ़ अनुमंडल में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा, उप मुख्यमंत्री ने दिए गुणवत्ता और अनुपालन…

3 months ago

मोकामा रेलवे स्टेशन पर सेना के सम्मान में लहराएगा विशाल तिरंगा

मोकामा रेलवे स्टेशन पर सेना के सम्मान में लहराएगा विशाल तिरंगा।(A huge tricolor flag will…

3 months ago

भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: महिला पदाधिकारी और पति पर वीडियो में उठे सवाल

भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: महिला पदाधिकारी और पति पर वीडियो में उठे सवाल।(Serious allegations of…

3 months ago