मोकामा (एसएनबी)। भारतीय नौसेना के वीर सपूत लेफ्टीनेंट कमांडर रणवीर रंजन की शहादत का सम्मान करते हुए भारतीय नौसेना द्वारा उनके पैतृक गांव में शहीद द्वार का निर्माण कर उनकी प्रतिमा लगाई गई है जिसका अनावरण आज किया जाएगा। मोकामा के रामपुर डुमरा निवासी राजनीति सिंह और किरण देवी के पुत्र रणवीर रंजन वर्ष 2005 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। 21 जनवरी 1981 को पैदा हुए रणवीर बतौर लेफ्टीनेंट कमांडर भारत मां की सेवा कर रहे थे। अपने बेदाग कार्यकाल के दौरान 18 मई 2011 को लेफ्टीनेंट रणवीर रंजन विशाखापत्तनम में शहीद हो गए। बताते चलें कि शहीद रणवीर रंजन की शादी 2010 में ही देहरादून की कुमकुम से हुई थी। कुमकुम भी भारतीय नौसेना में लेफ्टीनेंट कमांडर हैं तथा फिलहाल विशाखापत्तनम में ही पदस्थापित हैं। माता-पिता अपनी लेफ्टीनेंट कमांडर बहू कुमकुम में ही रणवीर का अक्स देखते हैं। बेटे को खोने के सदमे से रणवीर के मां-पिता अब धीरे-धीरे उबर रहे हैं।शहीद बेटे की याद में बना स्मारक उन्हें रुलाता है, बेटे की याद दिलाता है पर आंखों में नमी के बावजूद स्मारक में जुड़ी हर ईट परिजनों को गर्व का अनुभूति कराती है। सलाम : रणवीर रंजन की याद में बना शहीद द्वार व (इनसेट ) रणवीर रंजन।
(Rastiy Sahara 26-12-12)
ज़ी न्यूज़ के साथ नई पारी शुरू करने जा रहे हैं मोकामा के लाल अखिलेश…
किसानों के देश में कंप्यूटर की बात करने वाले राजीव गाँधी।(Rajiv Gandhi who talked about…
बाढ़ के अनुमंडल पदाधिकारी श्री शुभम कुमार का ट्रांसफर, श्री चन्दन कुमार बने नए अनुमंडल…
बाढ़ अनुमंडल में विकास योजनाओं की हुई समीक्षा, उप मुख्यमंत्री ने दिए गुणवत्ता और अनुपालन…
मोकामा रेलवे स्टेशन पर सेना के सम्मान में लहराएगा विशाल तिरंगा।(A huge tricolor flag will…
भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप: महिला पदाधिकारी और पति पर वीडियो में उठे सवाल।(Serious allegations of…